एसपी को पत्रक सौंप थाना प्रभारी को हटाने की मांग
बलिया, जून 7 -- बेल्थरारोड। भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय नेता दिलीप सिंह राजपूत ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की है। भाजपा नेता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक का स्थानांतरण दूसरे जनपद में हो चुका है, इसके बावजूद वे अभी तक उभांव थाने पर तैनात हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि थाना प्रभारी का व्यवहार भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति संतोषजनक नहीं है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता। आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी और असंतोष का माहौल बन रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भी भाजपा कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.