एसपी को गुमराह कर दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया
कौशाम्बी, मई 11 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक युवती ने अजीबो-गरीब हरकत की। खुद की आबरू को ताक पर रखते हुए एसपी को गुमराह कर उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी युवक के साथ उसके पूरे परिवार को मुकदमे में अभियुक्त बनाया। बाद में अपने ही आरोपों से मुकर गई। अब कह रही है कि बहकावे में आकर रिपोर्ट लिखवा दी थी। डीएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है और जांच के बाद ही आगे किसी तरह की कोई कार्रवाई कराने की बात कही है। संदीपन घाट इलाके की युवती ने बीते दिनों एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि महगांव निवासी सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस गुनाह में उसके पिता अली बख्श, भाई तलत, बहन शाहीन और बहनोई आसिफ निवासी फकीराबाद सरायअकिल ने भी उसकी मदद की। महिला संबंधी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.