गिरडीह, अक्टूबर 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी पंचायत के पंचनटांड़ गांव में एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और नकदी, मोबाइल छिनने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर भुक्तभोगी रसनजोरी गांव निवासी 28 वर्षीय किसन दास ने अहिल्यापुर थाना और पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन के अनुसार, 30 सितंबर की सुबह लगभग 9.30 बजे किसन दास ट्रैक्टर से ईंट गिराने के लिए पंचनटांड़ निवासी विश्वनाथ मंडल के घर गया हुआ था। उसी दौरान पंचनटांड़ निवासी के कुछ ग्रामीणों ने जाति का हवाला देते हुए सार्वजनिक रूप से भद्दी-भद्दी जातिसूचक गालियां दीं, अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी ने जानलेवा हमला बोलते हुए लाठी-डंडों...