सहरसा, फरवरी 22 -- सौरबाजार। मुखिया पति को साजिश के तहत केस में फंसाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनके परिजनों ने किया है। मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के कढ़ैया पंचायत से का है। जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में मुखिया पति के भाई ने कहा है कि मेरे घर के बगल में बने मंदिर के पास कढ़ैया वार्ड नंबर 9 निवासी जलधर शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार को ग्रामीणों द्वारा स्मैक और हथियार के साथ पकड़ा गया था। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत के मुखिया पति होने के नाते मेरे भाई को दिया गया। भाई के द्वारा वहां पहुंचकर तत्काल पुलिस को सूचना देकर उन्हें स्मैक और हथियार के साथ पुलिस को सौँप दिया गया। जिसे पुलिस अपने साथ थाना ले गई। घटना के दूसरे दिन सौरबाजार पुलिस गिरफ्तार युवक के साथ साथ मुखिया पति साहेब कुमार पर मामला दर्ज कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.