एसपी कोठी से डीपूगढ़ा तक 15 अवैध दुकानें ध्वस्त 6000 रुपए का जुर्माना वसूला
हजारीबाग, जून 22 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम ने सोमवार को शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने एसपी कोठी से लेकर डीपूगढ़ा चौक तक मुख्य सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 15 अस्थायी दुकानों को ध्वस्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 6,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, सड़क किनारे कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को हटाया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा।निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान अभी थमा नहीं है, बल्कि अगले चरण में इसे डीपुगढ़ा चौक से कन्हरी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.