एसपी कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह पर कार्यक्रम आयोजित
दुमका, सितम्बर 2 -- एसपी कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी यादव ने कहा कि कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कहा कि कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय लाला बाबा हेंब्रम की सोच और आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कॉलेज कर रहा है। उनका सपना था कि संताल परगना के गरीब और आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा मिले, जिसे कॉलेज आज भी पूरा कर रहा है। समारोह में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.