एसपी कॉलेज में प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता पर संगोष्ठी आयोजित
दुमका, अगस्त 1 -- एसपी कॉलेज हिंदी विभाग द्वारा शुक्रवार को महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. खिरोधर प्रसाद यादव ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों का सशक्त दस्तावेज है। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में प्रेमचंद के लेखन की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. पीयूष राज, सहायक प्राध्यापक, मॉडल कॉलेज, विजयपुर ने प्रेमचंद के प्रसिद्ध निबंध महाजनी सभ्यता को आधार बनाकर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता पर संगोष्ठी उन्होंने कहा कि आज का समाज बाजारवाद और उपभोक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.