औरंगाबाद, फरवरी 19 -- प्रशासनिक सक्रियता से जाम मुक्त रहा बाजार, लोगों ने की स्थायी व्यवस्था की मांग फोटो- 19 फरवरी एयूआर 13 कैप्शन- अंबा चौक पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करते पुलिस पदाधिकारी अंबा, संवाद सूत्र अंबा थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक का जनता दरबार प्रस्तावित था। शाम में उनके पहुंचने और फरियाद सुनने की सूचना थी। सुबह से ही अंबा पुलिस तैयारियों में जुट गई थी। थाना परिसर में टेंट और कुर्सियां लगाई जा रही थीं। एसपी के संभावित आगमन से करीब दो घंटे पहले मुख्य सड़क पर यातायात नियंत्रित कर दिया गया। अंबा चौक के पास किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया गया। जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किए गए। इसका असर यह रहा कि प्रतिदिन जाम से जूझने वाली सड़क पूरी तरह खाली दिखी। वाहनों का आवागमन सुचारु और निर्बाध बना रहा। कहीं भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.