शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल और गैर जनपद की युवती ने शनिवार को चौकी परिसर स्थित मंदिर में विवाह कर लिया। युवती ने एक दिन पहले एसपी से मिलकर बताया था कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हैं, लेकिन अंतरजातीय विवाह होने के कारण कुछ लोग व्यवधान पैदा कर रहे हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने दोनों के बालिग होने पर विवाह की अनुमति देते हुए सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास अशफाक नगर चौकी परिसर के मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया, जहां एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवती उनके पास आई थी और एक कांस्टेबल से शादी करना चाह रही थी। दोनों तैयार थे, लेकिन अंतरजातीय विवाह के कारण कुछ लोग व्यवधान डाल रहे थे। बालिग होने पर विवाह में कोई भी व्यवधान उत्पन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.