उरई, दिसम्बर 26 -- कालपी। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार रात नगर में पुलिस जवानों ने फुट मार्च कर जनता को सुरक्षा का अहसास कराया। एसपी डॉ दुर्गेश कुमार की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल समेत पुलिस जवानों ने फुल पावर चौराहा ,बाईपास, हाईवे सर्विस लेन में पैदल मार्च किया। इस मौके पर बिपलेद्र कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार के अलावा महिला सिपाही शामिल रहे। पुलिस जवानों के पैदल मार्च करने से नागरिकों में सुरक्षा का अहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.