सीवान, अप्रैल 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। भगवानपुरहाट थाना से जुड़े एक कांड में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के खिलाफ एसपी पूरन कुमार झा ने चार-चार हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह कांड दिनांक 7 सितंबर 2025 से संबंधित है, इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। नामजद अभियुक्तों में परमा सिंह के पुत्र जय प्रकाश सिंह, नंद किशोर सिंह के पुत्र रोशन कुमार सिंह व स्व. वशिष्ठ सिंह के पुत्र नंदकिशोर सिंह शामिल हैं। तीनों अभियुक्त थाना क्षेत्र के महमदा गांव के रहने वाले बताए हैं और फिलहाल फार चल रहे हैं। पुलिस ने इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने की बात कही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिलने पर इनाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.