कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के निखोदा गांव निवासी सौरभ ने बताया कि 20 अप्रैल की रात पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद उसकी ईंट अपने घर उठा ले गया। सुबह इस बाबत पूछताछ करने पर उसने अपने भाई लवलेश व भतीजे आदर्श के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मां व बुआ महिला देवी को भी पीटा। पीड़ित के मुताबिक घटना की शिकायत तभी पुलिस से की गई थी। कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र दिया गया। उनके निर्देश पर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.