बलरामपुर, अगस्त 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में दलित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, फावड़ा व चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में राम दीन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पति को बचाने पहुंची उनकी पत्नी शीला के हाथ पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश के बाद तुलसीपुर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शीला के मुताबिक घटना छह अगस्त की शाम करीब सात बजे की है। उनका आरोप है कि गांव का अली हुसैन अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, फावड़ा व चाकू लेकर उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने उनके पति राम दीन को घेरकर पीटना शुरू कर...