एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक जवानों को बांटी राहत सामग्री
सराईकेला, मई 24 -- सरायकेला। जिले में बढ़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर ट्रैफिक जवानों को राहत सामग्री बांटी गई। ट्रैफिक प्रभारी राजू ने जिले के सभी 14 ट्रैफिक पोस्टों पर तैनात पुलिस जवानों के बीच स्टील की पानी बोतल, छतरी और ओआरएस के पैकेट का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में सड़क पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे जवानों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाना है। ट्रैफिक प्रभारी राजू ने बताया कि इस तेज धूप और गर्मी में भी जवान ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह राहत सामग्री दी गई है। यह भी पढ़ें- ठंडे पेय पदार्थो का किया वितरण उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही सभी जवानों को कूलिंग जैकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस विशेष जैकेट को पहनने के बाद जवानों को धूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.