सिमडेगा, अप्रैल 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर पंडरीपानी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात एवं हेलमेट की सघन जांच की गई। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने वाहन चालकों को हेलमेट पहन कर चलने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुअनि अशोक कुमार झा सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...