रामगढ़, जून 5 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में 2 एवं 3 जून की रात्रि विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विभिन्न मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों का निष्पादन करना था। यह भी पढ़ें- बांका: पुलिस ने 13 वारंटियों को गिरफ्तार कियापुलिस की कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 19 वारंटों का निष्पादन किया तथा विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्तों में भुरकुंडा के सत्यम कुमार सोनी, रामगढ़ थाना क्षेत्र के कौवावेड़ा के कृष्ण कुमार, मरार के कुलदीप प्रसाद, नई सराय के...