एसपी के निर्देश पर अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज
सीतापुर, जून 29 -- महमूदाबाद। एसपी के निर्देश पर महमूदाबाद पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में एक युवती ने न्यू नेशनल हास्पिटल के संचालक डॉ. इरफान खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शादीशुदा होत हुए भी उसे धोखे में रखकर छह माह पूर्व उससे निकाह किया। आरोप है कि शादी के बाद उसे डॉ. इरफान घर के बजाए इधर-उधर रख रहे थे और अब वे उसे छोड़कर चले गए हैं। आरोप है कि अब उसके साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के साथ प्रताड़ित किया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर पीड़िता का बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.