बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाना के पंकज ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। बताया कि भारतीय स्टेट बैंक जसपुरा में खाता है। टैक्स भरने जनवरी में गया तो बैंक के कर्मचारियों ने मोबाइल ले लिया। 10 मिनट तक लिए रहे और आरटीआर भर के मोबाइल वापस कर दिए। इसके बाद अपने खाते से गूगल पे से पैसा ट्रांसफर कर रहा था तो उसमें लिखकर आ रहा था कि अपने बैंक से संपर्क करें। मेरा पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ और लगभग चार घंटे बाद खाते से 50 हजार रुपये कट गए। मोबाइल नंबर में कॉल फॉरवर्डिंग लगा दिया और मेरा जिस दिन कॉल मोबाइल फॉरवर्डिंग लगा उसी दिन यूनो एसबीआई भी हैक हो गया। थाना जसपुरा में कई चक्कर काटे लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश से जसपुरा थाने में अज्ञात बैंक कर्मी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...