बागपत, फरवरी 4 -- नगर की बावली रोड पर कुछ दिन पहले एक युवक को दौड़ा-दौड़कर पीटा गया था। इस मामले में एसपी के आदेश पर तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई। निरोजपुर गुर्जर के रहने वाले कपिल पुत्र अमर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी हैप्पी के साथ बाइक पर बड़ौत में बावली रोड पर कपड़े खरीदने आया था। वहां पर उसका साथी हैप्पी बाइक खड़ी कर कुछ दूरी पर चला गया। इस दौरान वह बाइक पर बैठा हुआ था। दो युवकों ने पहले उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद गाली-गलौच करने लगे। आरोपियों के कुछ अन्य साथी भी वहां पर पहुंच गए। सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा। उसने बाजार पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इस मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.