शाहजहांपुर, मई 9 -- तिलहर। फोन पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ला कंकड़ निवासी शद्दन ने बताया कि मोहल्ला दिलाजाक के हिस्ट्रीशीटर अकरम खां उर्फ छुटैया और उसके साले मुस्तकीम उर्फ भीमा ने पांच मई को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में भी छुटैया उस पर जानलेवा हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ चुका है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि पांच मई की दोपहर करीब तीन बजे मुस्तकीम उर्फ भीमा ने फोन कर उसकी बेटी से अभद्र व्यवहार कर उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.