रामपुर, अप्रैल 24 -- सड़क हादसे में युवक के घायल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। क्षेत्र के गांव गुलड़िया टूला निवासी कुलवंत कौर द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि पांच मार्च की शाम पांच बजे उसका पुत्र संदीप सिंह गांव मनुनगर मोड़ पर खड़ा था। इस दौरान कार चालक ने लापरवाही से पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए रूद्रपुर उत्तराखंड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। महिला का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात कार...