पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भमौरा निवासी दीनदयाल ने एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 24 जनवरी को उसका पुत्र वृंदावन अपने गांव से बिथरा चौराहे होते हुए पैदल जा रहा था। इस दौरान श्याम आदेश पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के निकट पहुंचा तो मोटरसाइकिल के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसके टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको जिला अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर हालत में उसको रेफर कर दिया गया। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइकचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.