कौशाम्बी, फरवरी 23 -- एसपी राजेश कुमार ने होली के त्योहार को देखते हुए जिले भर के थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में सोमवार की शाम थानाध्यक्ष कड़ा धाम त्रिलोकीनाथ पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और गांवों में भ्रमण कर आमजन को शांति व सौहार्द का संदेश दिया। वहीं, पश्चिमशरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने अर्धसैनिक बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने कस्बे के अंदर पैदल भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और संभ्रांत लोगों से संवाद स्थापित किया। लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.