एसपी के आदेश पर युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, मार्च 23 -- नूरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से एसपी के आदेश पर बेटी को बहका फुसलाकर ले जाने की रिपार्ट दर्ज हुई है। महिला ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि 14 मार्च की सुबह दस बजे उसके गांव निवासी मनीष, अवनीश, सोनू, अंकुल, रोहित व गोलू उसकी बेटी को बहलाफुसला कर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी घर मे रखी 50 हजार की नकदी व जेवरात भी अपने साथ ले गई। महिला का आरोप है कि उसने घटना के सम्बंध में आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही न कर केवल उसकी बेटी की गुमशुदगी ही दर्ज की। पुलिस की कार्यवाही से नाराज़ महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.