पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। थाना सुनगढी क्षेत्र के ग्राम जंगरौली पुल निवासी दीपक ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 26 दिसंबर को रात साढे आठ बजे गांव का ही सुनील और सनी पुत्रगण रामबहादुर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जिससे उसका हाथ टूट गया। ग्रामीणों को एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.