हापुड़, जनवरी 22 -- हापुड़ संवाददाता। दहेज में कार और सोने की चैन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि उसकी शादी 10 मार्च 2019 को ग्राम बिजौली थाना खरखौदा जनपद मेरठ निवासी उददेश्य उर्फ मुन्ना के साथ हुई थी। शादी में परिजन ने करीब 8 लाख रूपये खर्च किए थे। शादी के बाद पीड़िता विदा होकर अपनी ससुराल गई तो दो चार दिन बाद ही पति उददेश्य उर्फ मुन्ना, ससुर प्रेमपाल, सास सीतो देवी, जेठ भूषण , मन्नु पीड़िता को कम दहेज लाने का ताना देकर तंग व परेशान करने लगे। आरोपी दहेज में कार व सोने की च...