बांदा, मई 15 -- बांदा। तहसील पैलानी क्षेत्र की बरेहटा खदान के संचालक ने गांव के प्रधान पति व सपा नेता पर रंगदारी मांगने, खदान संचालन में बाधा डालने और ग्रामीणों को भड़काने का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत पर जसपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप और शिकायत जेपीओ पलीकेम प्रा.लि. के मैनेजर अभय कुमार ने एसपी पलाश बंसल को शिकायती पत्र देकर ताया गया कि बरेहटा मौरंग खदान खंड संख्या-दो का संचालन उनकी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। आरोप है कि गांव के प्रधान पति व सपानेता फूलचंद निषाद लगातार दबाव बनाकर रंगदारी मांग रहे हैं। शिकायत में कंपनी के मैनेजर ने यह भी बताया कि आरोपी अब तक उनसे करीब 13 लाख रुपये ले चुका है और प्रतिदिन दो गाड़ी मौरंग की मांग करता है।

खदान संचालन में बाधा संचालक ने बताया कि बीती 8 मई को प्रधानपति ने 40 से 5...