भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारने वाले पति पर एसपी अभिनव त्यागी के आदेश पर गोपीगंज थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। गोपीगंज के गुदरी गांव निवासी 29 वर्षीय आराधना शुक्ला की पास के ही भानूपुर सियरहा गांव निवासी अभिनेष शुक्ला के साथ 21 मई, 2022 में शादी हुई थी। खासा दहेज मिलने के बावजूद पति, सास और जेठ 10 लाख रुपये की अलग से मांग करने लगे और पूरी नहीं होने पर वे उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। आराधना जब आठ माह की गर्भवती थी तभी उसके पति ने 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर उसके पेट में कई बार लात मारी थी। वहीं हालत खराब देख उसे मायके भेज दिया। अस्पताल ले जाने पर गर्भ में पल रहे आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद रिश्तेदारों के समझाने पर अभिनेष शुक्ला उसे दिल्ली ले जाकर रहने लगा। जहां पर उसकी मां और ज...