जौनपुर, मार्च 10 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली की पुलिस एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। बीरमपुर पश्चिम पट्टी गांव की एक महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद करीब दो सप्ताह बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इससे पहले होली के दिन कस्बे में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर अधिवक्ता संघ और भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और अब इस मामले ने पुलिस की साख पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। बीरमपुर पश्चिम पट्टी गांव की निवासी अनीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे उनके पट्टीदार घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए मढ़हा हटाने को लेकर विवाद करने लगे। विरो...