बांदा, जून 28 -- बांदा। नगर कोतवाली के अलीगंज (रामा का इमाम बाड़ा) मोहल्ला निवासी शशि गौतम पुत्री कैलाश प्रसाद ने महिला थाने में पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बंगालीपुरा मोहल्ला निवासी राहुल वर्मा के साथ इसी वर्ष 25 फरवरी को उसकी लव मैरिज हुई थी। पिता ने शादी में खूब दान-दहेज भी दिया। इसके बावजूद पति व अन्य ससुरालीजन पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते रहे। उसे लगातार भूखा रखकर व मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। पिता के समझाने पर तीन बार ससुराल गई, लेकिन हर बार उसके साथ मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- बाइक व एक लाख न देने पर युवती को किया प्रताड़ित 14 मई को उसे बुरी तरह पीटा और गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया। वह तब से मायके में है। पति राहुल रोज घर आता है और उसे आत्महत्या के लिए उकसाता है। ...