हरदोई, मई 8 -- टड़ियावां। गांव भेलखड़ा निवासी महेश्वरी ने एसपी अशोक कुमार मीणा से शिकायत में बताया कि दो मई को गांव के बबलू, उसकी पत्नी रामादेवी और बेटा अंकुल लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और गालियां दीं। आरोप है गाली देने से मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े पीड़िता महेश्वरी के पति और सास की पिटाई करते हुए पुलिस से कार्रवाई पर जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची, वहां पर उसकी कार्यवाही तो दूर बल्कि सुनवाई तक नहीं हुई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर हमलावर दंपति और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। यह भी पढ़ें- खेत पर बकरी जाने पर दबंगों ने पीटा, रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...