हरदोई, अगस्त 6 -- हरदोई। एसपी के आदेश पर बघौली थाना क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बालामऊ निवासी विनय कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत 11 जुलाई को बघौली थाने में ऑनलाइन की थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 28 जुलाई को पुलिस अधीक्षक हरदोई से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर 1 अगस्त को बघौली पुलिस ने पुरवा गांव निवासी आशीष, ज्योति, शिवकुमार और हेमलता के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: नौकरी लगवाने के नाम पर 6.22 लाख हड़पे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...