संभल, मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश कैडर के दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी, संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली में तैनात एसपी अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अधिकारियों के विवाह का कार्ड वायरल होने के बाद से ही उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी केके विश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के निवासी हैं, जबकि 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत 25 मार्च को संभल में सगाई समारोह के साथ होगी। इसके बाद के सभी मुख्य कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित किए जाएंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत का कार्यक्रम होगा। 28 मार्च को दोनों अधिकारी सात फेरे लेंगे, जबकि 30 मार्च को ...