कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने सतगावां के थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा को काम में लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तत्काल पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया गया है। फिलहाल वहां थाना प्रभारी के तौर पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। एसपी कुमार शिवाशीष ने हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि सतगावां थाना क्षेत्र से लगातार शराब तस्करी की शिकायत मिल रही थी। इस दौरान थाना इंचार्ज सौरव कुमार शर्मा को इस मामले में सख्ती बरतने का निर्देश दिया जा रहा था, मगर उनके द्वारा लगातार काम में लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि कुछ माह पहले सतगावां थाना क्षेत्र में शराब लदी गाड़ी पलटी थी। इससे पता चलता है कि इलाके से शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.