लातेहार, अप्रैल 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि । जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को मनिका थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना दिवस पर थाना में आये ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी और समाधान का भरोसा दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना अभिलेखों की जांच की। इस दौरान उन्होने लंबित मामलो का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं संवेदनशील हो कर समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान उन्होने थाना क्षेत्रो में आम नागरिकों की सुरक्षा सुदृढ़ करने एवं अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार छापामारी व सर्तकता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। एसपी श्री गौरव ने थाना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.