पाकुड़, मार्च 19 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी त्योहारों, लंबित कांडों के निष्पादन और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। ​आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर एसपी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखने का आदेश दिया। जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने, बिजली के झूलते तारों को ठीक कराने और असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फरवरी में दर्ज 55 कांडों के विरुद्ध कुल 63 कांडों का निष्पादन किया गया। शेष लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। गश्ती के लिए उपलब्ध कराए गए न...