एसपी का रिक्रूट आरक्षियों से संवाद, सुनी समस्याएं
आगरा, सितम्बर 1 -- पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ एक विशेष 'सैनिक सम्मेलन' एवं संवाद किया। इस दौरान नए जवानों की समस्याओं को सीधे सुना और उनका त्वरित निस्तारण किया गया। सुझाव भी मांगे गए। एसपी ओपी सिंह ने कहा कि, प्रशिक्षण का यह समय आपके भविष्य की नींव है, इसलिए इसे पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ जीएं। पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में संवाद के दौरान एसपी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षण अवधि के दौरान दी जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे जिनमें आवास (बैरक), उत्तम भोजन (मैस), शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था और इनडोर व आउटडोर ट्रेनिंग मॉड्यूल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर एएसपी सुशील कुमार, सीओ लाइन दुर्वेश कुमार मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.