रामगढ़, अप्रैल 25 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रामगढ़ अनुमंडल क्षेत्र के वेस्ट बोकारो व कुज्जू ओपी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपी क्षेत्र के भौगोलिक परिदृश्य की जानकारी ली गई और वहां पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के कार्य बंटवारे की समीक्षा की गई। इस दौरान सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित वारंट, कुर्की व सम्मन के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आरोप पत्रित अपराधियों के भौतिक सत्यापन की स्थिति की जांच की गई। साथ ही थाना में लंबित चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन, सीसीटीएनएस प्रविष्टि तथा लंबित कांडों के अनुसंधान व निष्पादन की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में ई-साक्ष्य के संधारण व उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने सभी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी और पारदर्शिता...