महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए दो पुलिस उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे निचलौल थाना क्षेत्र की महत्वपूर्ण शितलापुर पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित कुमार रॉय को हटा दिया गया है। उनकी जगह पनियरा थाना क्षेत्र की खुटहा पुलिस चौकी प्रभारी सूरज तिवारी को शितलापुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार निचलौल थाना के शितलापुर चौकी इंचार्ज एसआई अमित कुमार रॉय को पनियरा थाना में स्थानांतरित किया गया है। एसपी का ताबड़तोड़ एक्शन देख पुलिस महकमा में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...