हरदोई, जनवरी 22 -- हरदोई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की। यह घटना तब हुई जब लखनऊ जोन के आईजी पुलिस लाइन में पुलिस अफसर के साथ मीटिंग कर रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो अपराध तफरी का माहौल बन गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के फूल बेहटा निवासी मीरा शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर उनका 50 वर्षों से कब्जा है। गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को तत्काल काबू में कर सुरक्षित कर लिया। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि यह प्रकरण पारिवारिक भूमि विवाद और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे से जुड़ा है। महिला के प्रकरण का पूर्व में भी संज्ञान लिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.