पलामू, जुलाई 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर स्थित गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पलामू जिला राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शूटिंग रेंज के लक्ष्य पर फायर कर किया। सर्वसम्मति से एसपी कपिल चौधरी को पलामू जिला राइफल शूटिंग संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि राइफल शूटिंग युवाओं में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, मानसिक एकाग्रता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला खेल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और निरंतर अभ्यास का अवसर मिले तो वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर...