हजारीबाग, अप्रैल 10 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुए लगभग 15.41 करोड़ के लेखा घोटाले में आरोपी तीन सिपाहियोंजिनकी संलिप्तता सामने आई है। उनके हजारीबाग से लेकर बिहार गया जी तक करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति मिली है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की संभावनाओं को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय विश्व के लिए हो गया है। इसमे दो आरोपी मूल रूप से बिहार के गया जिले के निवासी हैं। जबकि मास्टर माइंड चतरा झारखंड का। प्रारंभिक जांच में इन आरोपियों के पास हजारीबाग से लेकर बिहार के गया तक करोड़ों की बेनामी संपत्ति बनाने के संकेत मिले हैं । प्रारंभिक जांच में तीन सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है जो वर्ष 2012 से ही पुलिस लेखा शाखा में कार्यरत थे। इनमें शंभू कुमार मूल निवासी गया जी, बिहार, धीरेन्द्र कुमार सिंह मूल निवासी ...