सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के आवासीय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दीं। साथ ही उन्होंने आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया। मौके पर पुलिस एसपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण उल्लास मय एवं रंगारंग बना रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर ए...