कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा। एसपी अनुदीप सिंह के आवास पर होली के मौके पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई। इसमें झामुमो के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, बीरु यादव उर्फ बीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे। साथ ही एसपी अनुदीप सिंह, डीएफओ सौमित्र शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार के अलावा कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...