एसपी अवधेश दीक्षित अवकाश पर, वैभव शर्मा को मिला जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार
लखीसराय, मार्च 16 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। एसपी अवधेश दीक्षित के लंबे समय के लिए अवकाश पर जाने के कारण उनकी जगह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वैभव शर्मा को जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में विभागीय स्तर पर आदेश जारी कर दिया गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा वर्तमान में पटना स्थित सीआईडी (अनुसंधान नियंत्रण कक्ष) में एसपी के पद पर पदस्थापित हैं। वे जुलाई 2025 से इस पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ लखीसराय जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बताया जाता है कि वैभव शर्मा इससे पहले कटिहार जिले के एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कटिहार में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यशैली से पहचान बनाई थी। जुलाई 2025 में उनका तबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.