बिजनौर, फरवरी 11 -- पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बुधवार को थाना हल्दौर पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई। इसके पश्चात उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम हवालात का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बंदियों के रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिलाओं से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया एवं गोपनीयता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में स्थित बैरक की स्थिति, पुलिसकर्मियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.