मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समय साइबर क्राइम की सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।एसएसपी ने कार्यालय परिसर की समस्त शाखाओं डीसीआरबी, अंगुल छाप शाखा, एएचटीयू थाना, मॉनिटरिंग सेल, क्राइम ब्रांच एवं थाना साइबर क्राइम का क्रमवार निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, अपराध संबंधी सूचनाओं के समयबद्ध संकलन एवं विश्लेषण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण में आधुनिक तकनीकों के अधिकाधिक उपयोग पर विशेष बल दिया गया। यह भी पढ़े...