गढ़वा, सितम्बर 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में बुधवार को महाविद्यालय के एनसीसी इकाई के 2026-29 सत्र के लिए 18 कैडेट्स का चयन फिजिकल एवं रिटेन टेस्ट के आधार पर किया गया। कैडेट्स के नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं का फिजीकल और लिखित परीक्षा ली गयी। उक्त आशय की जानकारी महाविद्यालय के एनसीसी के एएनओ प्रो. धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने देते हुए बताया कि वर्तमान जारी सत्र में कैडेट्स के नामांकन के लिए 44 झारखंड एनसीसी बटालियन से सुबेदार सूबेदार अविराम कुमार सिंह एवं सूबेदार सोमनाथ उरांव की उपस्थिति में कई प्रतिभागियों का फिजिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा ली गयी। इस दौरान फिजिकल के तहत दौड़, परेड आदि कराए गये। उसके पश्चात् उनका लिखित परीक्षा लिया गया और अंतिम दौर में 18 कैडेट्स चयनित किए गए।उन्होने बताया कि यह सत्र तीन वर्षों का होगा। ...