दुमका, जून 13 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। हड़मा देश मांझी मेमोरियल ट्रस्ट हेठ शिलांगी द्वारा गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिलांगी गांव में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हड़मा, चंपई, गरभू की यादों में कार्यक्रम किया गया। सर्व प्रथम इन महा पुरुषों का प्रतिमा पर फूल माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात चर्चा, परिचर्चा का कार्यक्रम शुरू हुई। परिचर्चा में एसपीटी एक्ट, सीएनसी एक्ट, शिक्षा का विकास, परिवार का विकास, देश सुरक्षा, समाज सुरक्षा, जल जंगल एवं जमीन तथा पिछड़ेपन का कारण से संबंधित कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के रूप में डॉक्टर संजय सुवासटीन मरांडी, शिवनंदन पाल वर्धमान, सुजीत सिंहा, पीटर हेंब्रम, देव पहाड़ी, मुनिक मुर्मू वकील पाकुड़, शिवानी पाल एक्स प्रोफेसर के के एम पाकुड...