हापुड़, जुलाई 31 -- जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ.आयुष सिंघल ने प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक से शिष्टाचार भेंट की। डॉ.आयुष सिंघल ने आलोक शर्मा से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। राष्ट्र की सर्वोच्च सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक प्रतिष्ठित अधिकारी से संवाद का अवसर संस्थान के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण रहा। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने आलोक शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से बहुमूल्य समय निकालकर संस्थान का उत्साहवर्धन किया। अपने अनुभवों और प्रेरणादायी विचारों को साझा किया। ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों से मिलने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर शिक्षा, नेतृत्व, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और...